सीएचसी बीकापुर में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन बुधवार को सांसद लल्लू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से जूझना पड़ा था, जिसको देखते हुए भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की पहल शुरू की। लल्लू …

अयोध्या। बीकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन बुधवार को सांसद लल्लू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से जूझना पड़ा था, जिसको देखते हुए भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की पहल शुरू की।

लल्लू सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा और कहा कि सांसद निधि से जरूरत के अनुसार और भी स्वास्थ्य सुविधा यहां विकसित की जाएगी। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक एके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राजा द्वारा भी संबोधित किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राना,  राजकुमार वर्मा उर्फ राजू वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की छमता 500 लीटर प्रति मिनट है। अभी 50 बेड पर पॉइंट द्वारा ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था हुई है, बाद में क्षमता बढ़ाई जाएगी।

संबंधित समाचार