हल्द्वानी: 50 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान लामाचौड़ चौकी प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ से वासुदेव लॉक लॉ कॉलेज की ओर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने आशु बार की ओर जाने वाले तिराहे से बिना नंबर की बाइक सवार दो लोगों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान लामाचौड़ चौकी प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ से वासुदेव लॉक लॉ कॉलेज की ओर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने आशु बार की ओर जाने वाले तिराहे से बिना नंबर की बाइक सवार दो लोगों को धर दबोचा।

पुलिस ने इनके कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों में राजेंद्र सिंह निवासी अर्जुनपुर रुद्रपुर व सरवन सिंह निवासी रायपुर रुद्रपुर हैं। टीम चौकी प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट, कॉ. कौस्तुभानंद व कां. दया किशोर थे।म

संबंधित समाचार