बरेली: आधुनिक रोबोटिक सर्जरी से आसान हुई कैंसर की जटिल सर्जरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खुशलोक अस्पताल और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से यूरोलॉजिकल, ऑकोलॉजी ओपीडी सेवाएं बरेली में शुरू की गई है। कैंसर रोग सहित अनेक गंभीर रोगों का उपचार एडवांस रोबोटिक के जरिये सर्जरी से किया जाएगा। बुधवार को ओपीडी सेवा के आरंभ पर स्टेशन रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में …

बरेली, अमृत विचार। खुशलोक अस्पताल और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से यूरोलॉजिकल, ऑकोलॉजी ओपीडी सेवाएं बरेली में शुरू की गई है। कैंसर रोग सहित अनेक गंभीर रोगों का उपचार एडवांस रोबोटिक के जरिये सर्जरी से किया जाएगा। बुधवार को ओपीडी सेवा के आरंभ पर स्टेशन रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई।

गाजियाबाद के मैक्स इंस्टीटयूट ऑफ कैंसर केयर के यूरोलॉजिल, ऑकोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डा. पुनीत आहलूवालिया ने बताया कि खुशलोक हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू हुई ओपीडी सेवा से बरेली व आस पास के क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। मरीजों को दूर दराज के शहरों में जाए बगैर यहीं उपचार और परामर्श मिलेगा।

उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में यूरोलॉजी कैंसर की सर्जरी और रेडिएशन टार्गेटेड थेरेपी, हार्मोनल थेरेपी कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी में आई तकनीकी तरक्की के कारण इलाज का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। इसके तहत प्रोस्टेट गुर्दा किडनी में गड़बड़ी, अपर यूरिनरी ट्रैक्ट यूरिनरी, ब्लैडर टेस्ट पेनाइल और यूरेथ्रल कैंसर का इलाज शामिल है।

डॉ आहलूवालिया ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी यदि परिशुद्धता के साथ की जाए तो इसमें कम रक्तस्राव, ऑपरेशन के बाद कम दर्द और शीघ्रता से रिकवरी जैसे फायदे मिलते हैं। एक बुजुर्ग के उपचार के बारे में बताया कि वह पेशाब करने में दिक्कत की शिकायत लेकर बरेली से हमारे पास आए थे। जांच के बाद उनमें प्रोस्टेट कैंसर पाया गया। अनियमित हृदयगति और अधिक उम्र के कारण उनकी सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी।

सर्जरी के दौरान रक्तस्राव उनकी कार्डियोवैस्कुलर परेशानियों के लिए खतरा बन सकता था। उनकी रोबोटिक सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान वह हीमो डायनेमिक रूप से स्थिर, सामान्य रक्तस्राव हुआ। उन्हें कार्डियक संबंधी कोई समस्या नहीं हुई। रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन के दौरान और बाद में कोई अप्रिय घटना नहीं होती। मरीज उसी दिन टहलने लगता है और सर्जरी के 48 घंटे बाद ही डिस्चार्ज कर दिया जाता है।

संबंधित समाचार