बरेली: डेंगू के डंक ने 14 और किए बीमार
बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने बुधवार को फिर कहर बरपाया। मंगलवार को तीन मरीज मिलने के अगले ही दिन 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए चिंता का सबब बन गई। वहीं, बुधवार को हुई कुल 388 जांच में से 5 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि …
बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने बुधवार को फिर कहर बरपाया। मंगलवार को तीन मरीज मिलने के अगले ही दिन 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए चिंता का सबब बन गई। वहीं, बुधवार को हुई कुल 388 जांच में से 5 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। हालांकि जानलेवा फाल्सीपेरम श्रेणी का कोई भी मरीज नहीं मिला है। यह सभी मरीज प्लाज्मोडियम वाइवेक्स की चपेट में है।
बता दें कि जनपद भर में हुई जांच में मलेरिया के कुल 2166 लोगों में पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 14 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पिछले एक सप्ताह से डेंगू के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी देख अधिकारियों ने बचाव के उपाय तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक कुल 107 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इस मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक कर रोगों से बचाव करते रहने की अपील की जा रही है। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि मलेरिया के मामलों में तेजी आ रही है। डेंगू के भी मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। इन रोगों की रोकथाम के लिए जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक कर बचाव के तौर-तरीके बताए जा रहे हैं।
