हल्द्वानी: बच्चेदानी के कैंसर से निपटने के लिए नर्सों का प्रशिक्षण शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बच्चेदानी के कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए नर्सों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में दिए जा रहे प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, स्त्री व प्रसूति रोग विभाग एचओडी डॉ. गीता जैन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बच्चेदानी के कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए नर्सों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में दिए जा रहे प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, स्त्री व प्रसूति रोग विभाग एचओडी डॉ. गीता जैन ने किया।

इस दौरान डॉ. गीता जैन ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नर्सों को सर्विकल कैंसर के बारे में जानकारी देना व इसकी जांच के लिये प्रशिक्षण देना है। इस दौरान डॉ. गोदावरी जोशी, डॉ. महिमा, डॉ. मेघा, डॉ. किरन, पुष्पा राजवंश आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार