यहां‍ खनन माफियों ने पटवारी पर किया हमला, चोटिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृति विचार। खनन कार्य निगरानी को जोगीपुरा क्षेत्र में गए हल्का पटवारी सुशील जुनेजा को अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर चालक डंडा फेंककर दे मारा जिससे उनके हाथ पर चोट आई है। जानकारी के अनुसार हल्का पटवारी सुशील जुनेजा बुधवार को निगरानी को क्षेत्र में गए थे इसी बीच उन्हें खनन सामग्री से लदीं …

बाजपुर, अमृति विचार। खनन कार्य निगरानी को जोगीपुरा क्षेत्र में गए हल्का पटवारी सुशील जुनेजा को अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर चालक डंडा फेंककर दे मारा जिससे उनके हाथ पर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार हल्का पटवारी सुशील जुनेजा बुधवार को निगरानी को क्षेत्र में गए थे इसी बीच उन्हें खनन सामग्री से लदीं चार ट्रैक्टर-ट्रालियां आती दिखाई दीं। उन्होंने वाहनों को जैसे ही रोकना चाहा तो तीन वाहन तेजी से मुड़कर वापस चले गए, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने ट्रैक्टर को दौड़ा दिया पटवारी वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

जब उन्होंने ट्रैक्टर का पीछा किया तो चालक उनके ऊपर डंडा फेंक कर मार दिया जोकि सुशील जुनेजा के हाथ पर लगा है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही बन्नाखेड़ा चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल हल्का पटवारी का उपचार करवाया जा रहा है।

साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास चल रहा है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि हल्का पटवारी का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। उनकी ओर से तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की शिनाख्त कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार