गरमपानी: टैक्सी स्टैंड पर गंदगी डाली तो होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। व्यापारियों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों और पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने कहा कि टैक्सी स्टैंड पर कूड़ा डालने पर कार्रवाई की जाएगी। चौकी परिसर खैरना में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बाजार क्षेत्र में जाम, स्टैंड पर गंदगी के मुद्दे उठे। चौकी इंचार्ज गुलाब …

गरमपानी, अमृत विचार। व्यापारियों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों और पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने कहा कि टैक्सी स्टैंड पर कूड़ा डालने पर कार्रवाई की जाएगी।

चौकी परिसर खैरना में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बाजार क्षेत्र में जाम, स्टैंड पर गंदगी के मुद्दे उठे। चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने टैक्सी स्टैंड पदाधिकारियों से बाजार क्षेत्र में वाहन आड़े तिरछे न लगाने तथा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, त्रिभुवन पाठक, जोगा सिंह, पुष्कर सिंह पनौरा, नरेंद्र मेहरा, अनूप सिंह, नीरज जलाल, भोपाल सिंह, चंदन भगत, शंकर जोशी, राजेंद्र सती, पंकज बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, बची सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार