डीएम की बैठक में सामने आई अधिशासी अभियंता की लापरवाही, 250 के सापेक्ष 10 डीपीआर ही तैयार कर सके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का आयोजन किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा की गई और जल जीवन मिशन के अंतर्गत तकनीकी परीक्षण समिति के जांच के उपरांत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के द्वारा 60.12 करोड की …

भीमताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का आयोजन किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा की गई और जल जीवन मिशन के अंतर्गत तकनीकी परीक्षण समिति के जांच के उपरांत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के द्वारा 60.12 करोड की 43 डिटेल डीपीआर का अनुमोदित करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गईं।

अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न घटकों की प्रगति से अवगत कराया तथा विस्तृत डीपीआर की प्रगति पर सभी अधिकारी रोडमैप के अनुसार आगामी माह नवम्बर तक शेष डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान की ओर से डिटेल डीपीआर 250 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 10 डीपीआर ही तैयार किए जाने पर नाराजगी जाहिर की और अविलम्ब डीपीआर तैयार करते हुए अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्रों, प्रथम चरण के अन्तर्गत एफ.एच.टी.सी. कार्यों तथा द्वितीय चरण के अन्तर्गत कार्यो के विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश दिए तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यो को समयबद्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता एसके उपाध्याय, अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव सहित पेयजल निगम के अभियन्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संबंधित समाचार