रुद्रपुर: महाराजा अग्रसेन का ‘एक ईंट-एक रुपए’ का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर में मनाए जा रहे अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन गुरुवार को अग्र समाज की विभूतियों को अग्रवाल सभा व अग्रवाल युवा संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, समाज सेवा, पुलिस, अध्यापन आदि क्षेत्रों में अग्रवाल समाज का नाम रोशन करने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर में मनाए जा रहे अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन गुरुवार को अग्र समाज की विभूतियों को अग्रवाल सभा व अग्रवाल युवा संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, समाज सेवा, पुलिस, अध्यापन आदि क्षेत्रों में अग्रवाल समाज का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को अग्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व इस सप्ताह के शेष छह दिन समाज की ओर से विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में अग्र समाज के वरिष्ठ सदस्य मोहन कुमार अग्रवाल व अन्य अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद समाज का भगवा ध्वज फहराकर 5145वीं अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। वरिष्ठ अग्रबंधु अमरनाथ जैन ने कहा कि ‘एक ईंट-एक रुपए’ का सिद्धांत देकर महाराजा अग्रसेन ने आज से पांच हजार वर्ष पूर्व समाजवाद की अवधारणा आरंभ की। उनके आदेश पर ही समाज के दबे-कुचले वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए शेष समाज एकजुट होता था। वह परंपरा आज भी कायम है। अग्र समाज के लोग किसी वंचित को सहारा देने के लिए सहर्ष योगदान करते हैं।

महिला सभा की प्रदेश महामंत्री सुषमा अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन से रूबरू कराने के लिए सभी अग्रवाल सभा के परिवारों को हर वर्ष हरियाणा के अग्रोहा धाम सपरिवार जाना चाहिए। इसके लिए अग्रवाल सभा नगर से बसों को भेजा जाना सुनिश्चित करे। सभा के पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में रसोई, वैक्सीनेशन कैंप व दवाएं वितरित कर समाज ने अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने बताया कि किस तरह 18वें गोत्र की स्थापना के दौरान पशु बलि से विमुख होकर अग्र समाज ने क्षत्रिय कुल छोड़कर वैश्य कुल अपना लिया। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे व मांसाहार जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आग्रह किया। ताराचंद अग्रवाल ने कहा कि दयाशीलता और समानता का जो भाव महाराजा अग्रसेन ने दिखाया वह अन्य कहीं नहीं मिलता है।

उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीडी अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान अग्रवाल सभा भवन समाज के विस्तार के साथ छोटा पड़ रहा है। डिबडिबा मार्ग पर चार एकड़ भूमि पर 20 करोड़ की लागत से नया बहुउद्देश्यीय सभा भवन अगले दो साल में बना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भूमि को अग्रोहा धाम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रुंगटा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, देवी शंकर अग्रवाल टिल्लू, मुंशीराम गोयल, राजकुमार बिंदल, हरिशंकर अग्रवाल, गोपाल गोयल, ताराचंद अग्रवाल, पीडी अग्रवाल, बजरंग गर्ग, अशोक मित्तल, नितेश गुप्ता, हेमंत गर्ग, प्रमोद मित्तल, पवन अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, योगेंद्र जिंदल, संजय मित्तल, संजय सिंघल, प्रेम बंसल, अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्षता लक्ष्मी अग्रवाल, महामंत्री अनुराधा जैन, कोषाध्यक्ष लता खंडेलवाल, शालिनी गोयल, मधु बंसल, कंचन जिंदल, स्नेहा जिंदल, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष अमित जिंदल, महामंत्री विनय बंसल, कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल, विकास जिंदल, मोहित अग्रवाल, श्रीओम अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शुभम गर्ग, अनुज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, हिमांशु जिंदल आदि थे।

यह विभूतियां हुईं सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली अग्रवाल समाज की विभूतियों को अग्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर अग्रवाल सभा, महिला सभा व युवा संगठन ने उनके योगदान को सराहा। इसमें उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी अमृत लाल, आईएस चयनित वरुणा अग्रवाल, तंबाकू मुक्ति अभियान चला रही बरेली कविशा मोटर्स की स्वामिनी व दंत चिकित्सक डॉ. आस्था अग्रवाल, महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर पीके गर्ग, उद्योगपति एसके मित्तल, बाजार चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विनय मित्तल, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, रुद्रपुर जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. गौरव अग्रवाल व अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल रहे। इन सभी ने अपने अनुभव भी साझा किए।

संबंधित समाचार