तिवारी गांव में खेती के लिए मददगार होंगे कुएं व सिंचाई सोलर पंप – गोरखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बेतालघाट के तिवारी गांव में कुएं व सोलर सिंचाई पंप का विधिवत पूजा पाठ के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया। उपाध्यक्ष गोरखा ने कहा कि सभी छोटी जोत के किसान चकबंदी कर बासमती धान की पैदावार कर सकते …

गरमपानी, अमृत विचार। अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बेतालघाट के तिवारी गांव में कुएं व सोलर सिंचाई पंप का विधिवत पूजा पाठ के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया।

उपाध्यक्ष गोरखा ने कहा कि सभी छोटी जोत के किसान चकबंदी कर बासमती धान की पैदावार कर सकते हैं। राज्य सरकार कोऑपरेटिव से किसानों को ब्याजरहित लोन दे रही है। इस मौके पर पीएनपी के प्रबंधक धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था बासमती की कम पानी में भी अच्छी पैदावार और जैविक खेती पर काम करती है।

इस दौरान खुशाल हाल्सी,  कुंदन नेगी, नंदी खुल्बे, चंपा आर्य, सीमा तिवारी, राजेंद्र भंडारी, नीरज भंडारी, योगेश भंडारी,  ठाकुर सिंह, बालादत्त जोशी, आंनद बल्लभ शास्त्री, कैलाश आर्या, मंजू तिवारी,  सावन नेगी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार