लखनऊ: आईआरसीटीसी अगले महीने कराएगा राजस्थान की सैर
लखनऊ। राजस्थान भ्रमण के लिये आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए शानदार पैकेज लाया है। 13 नवम्बर से 19 नवम्बर तक छह रात्रि एवं सात दिन के लिए यह टूर होगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से जयपुर वाया दिल्ली जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। इस हवाई यात्रा पैकेज के अंतर्गत …
लखनऊ। राजस्थान भ्रमण के लिये आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए शानदार पैकेज लाया है। 13 नवम्बर से 19 नवम्बर तक छह रात्रि एवं सात दिन के लिए यह टूर होगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से जयपुर वाया दिल्ली जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। इस हवाई यात्रा पैकेज के अंतर्गत तीन सितारा होटलों में ठहरनें, ब्रेकफास्ट और डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगी।
यात्रा के दौरान जयपुर में आमेर फोर्ट, जल महल, जन्तर-मन्तर, हवामहल, सिटी महल, पुष्कर में ब्रहमा जी के मंदिर, जोधपुर में मेहरानगढ किला एवं उमैद भवन, माउंट आबू में नक्की लेक, सनसेट प्वाइंट, दिलवारा टेंपल, उदयपुर में भारतीय लोक कला मंडल, मोती मगरी, फतेह सागर लेक, सिटी पैलेस, लेक पिचोला एवं जगदीश टेंपल भ्रमण की व्यवस्था की गई है। वातानुकुलित बसों से यात्रियों को भ्रमण कराया जाएगा।
इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति पैकेज 50,530 रुपए है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 37,100 रुपए होगा। तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 35,070 रुपए देने होंगे। टूर पैकेज बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक पर्यटक गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं या फिर आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
