आज हल्द्वानी पहुंच रहे हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जानें तीन दिन का कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत आज शुक्रवार को कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मोहन भागवत के देर शाम तक हल्द्वानी पहुंचने की संभावना है। तय कार्यक्रम के अनुसार आरएसएस प्रमुख …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत आज शुक्रवार को कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मोहन भागवत के देर शाम तक हल्द्वानी पहुंचने की संभावना है।

तय कार्यक्रम के अनुसार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन तक हल्द्वानी में प्रवास करेंगे। और संघ के कार्यों के साथ ही कार्य विस्तार पर भी चर्चा करेंगे। नौ अक्तूबर को संघ की महत्वपूर्ण बैठक लामाचौड़ स्थित एक निजी संस्थान के परिसर में होगी। जहां धर्म जागरण, ग्राम विकास, गौ संवर्धन, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन पर चर्चा होगी। 10 अक्तूबर को संघ परिवार के साथ मोहन भागवत की बैठक होगी। 2025 में संघ के 100 साल पूरे होने को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जा सकती है। पहली बार सर संघचालक मोहन भागवत के हल्द्वानी दौरे को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

आरएसएस हल्द्वानी सह प्रांत प्रचारक संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में केवल पास धारकों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परिवार सभा कार्यक्रम में आम लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। मोहन भागवत सोमवार को दिल्ली लौटेंगे। संजय कुमार ने कहा कि आरएसएस प्रमुख की यात्रा उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी नहीं है।

संबंधित समाचार