लखनऊ: चादर में लिपटा मिला बुजुर्ग महिला का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कालोनी के पास हत्या कर चादर में लपेट कर बदमाश शव फेंक कर फरार हो गए। सुबह चादर में लपटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कराने के बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस …

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कालोनी के पास हत्या कर चादर में लपेट कर बदमाश शव फेंक कर फरार हो गए। सुबह चादर में लपटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कराने के बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे चिनहट के लौलाई गांव स्थित काशीराम कालोनी के पास चादर में लपटी महिया के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर डॉग स्क्ववाड और फॉरसिंक टीम के साथ पुलिस पहुंची थी। महिला की शिनाख्त निशातगज निवासी मिथिलेश श्रीवास्तव 67 पत्नी सुशील श्रीवास्तव के रूप में  हुई है।

एसआई संजय वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान कराने के बाद उनके मायके वालो को सूचना दे दी गई है। मृतका की मां मीना रावत और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर आ गए।

संबंधित समाचार