हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य से भिड़े छात्र नेता, बोले – गुरुजी पेपर नहीं चल रहे होते फिर दिखाते क्या होता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में स्टाफ की कमी और सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राचार्य और छात्रों में तीखी बहस हो गई। इस दौरान एक छात्र नेता ने यहां तक कह दिया कि गुरुजी अगर पेपर नहीं चल रहे होते तो फिर दिखाते क्या होता है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में स्टाफ की कमी और सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राचार्य और छात्रों में तीखी बहस हो गई। इस दौरान एक छात्र नेता ने यहां तक कह दिया कि गुरुजी अगर पेपर नहीं चल रहे होते तो फिर दिखाते क्या होता है। करीब आधे घंटे तक छात्रों और प्राचार्य के बीच बहस होती रही।

प्राचार्य से बहस करते छात्र नेता।

छात्रों ने स्टाफ की कमी, विभिन्न कक्षाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने और छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को रखा, जिस पर प्राचार्य ने स्टाफ की कमी का हवाला देकर शांत करने की कोशिश की। प्राचार्य ने कहा कि अब नियमानुसार नए प्रवेश नहीं होंगे।

एक छात्र ने प्राचार्य से कहा कि गुरुजी आपके जो प्रवेश प्रभारी हैं वह छुट्टी पर हैं और उनकी जगह जो मैडम हैं, वह भी छुट्टी पर हैं तो बच्चे जाएं तो जहां कहां। आखिर कब कॉलेज का बिगड़ा सिस्टम सुधरेगा। इस दौरान प्राचार्य और छात्र नेताओं के बीच तीखी बहस होती रही।

संबंधित समाचार