नैनीताल: हर रोज भेजी जाए अध्यापकों की उपस्थिति, अपर निदेशक ने दिए निर्देश
हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास ने मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान उनके तेवर तल्ख नजर आए। एडी ने गुरुवार को मंडल के विभागीय अधिकारियों की बैठक में कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कि प्रारम्भिक शिक्षा से 30 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के तहत अर्ह शिक्षकों के प्रमाण …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास ने मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान उनके तेवर तल्ख नजर आए।
एडी ने गुरुवार को मंडल के विभागीय अधिकारियों की बैठक में कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कि प्रारम्भिक शिक्षा से 30 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के तहत अर्ह शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन के लिए की सूची जिलों को प्रेषित कर दी गई है, लेकिन कई जनपदों से अभी तक सत्यापन नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा शासन एवं विभागीय उच्चाधिकारियों की ओर से प्रतिदिन अध्यापकों की उपस्थिति का विवरण मंडलीय कार्यालय को दिया जाए। जनपदीय अधिकारी स्वयं इसकी समीक्षा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में भौतिक संसाधनों के साथ शिक्षण कार्य के संबंध में भी ब्यौरा मांगा है।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, रमेश आर्या, अशोक जुकरिया, एववी चंद्र, रमेश पुरोहित, पदमेंद्र सकलानी, पूरन विष्ट, जगमोहन रौतेला, ललित सती, ललित उपाध्याय आदि रहे।
