खटीमा: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह खड़ायत बने मंडी समिति के अध्यक्ष
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारी वरिष्ठ भाजपाई व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत के मंडी समिति अध्यक्ष बनने से भाजपाईयों के साथ ही लंबे समय से विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उत्साहित हैं। बृहस्पतिवार को सूचना मिलते ही अपने-अपने स्तर पर ही भाजपाईयों, विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपने-अपने तरीके से …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारी वरिष्ठ भाजपाई व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत के मंडी समिति अध्यक्ष बनने से भाजपाईयों के साथ ही लंबे समय से विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उत्साहित हैं। बृहस्पतिवार को सूचना मिलते ही अपने-अपने स्तर पर ही भाजपाईयों, विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपने-अपने तरीके से मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता खड़ायत को धामी प्रदेश सरकार में तराई की प्रमुख खटीमा मंडी परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी की सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को खटीमा के वरिष्ठ व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता अनिल ओली ने सितारगंज रोड़ में स्थित कार्यालय में व्यापारी साथियों के साथ मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जशोधर भट्ट, एडवोकेट संजय खोलिया, बलदेव गड़कोटी, गोपाल तिवारी, मुरलीधर भट्ट, हरीश चंद्र जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू, प्रमोद गड़कोटी, कार्तिक गड़कोटी, सोएब खान, महेश जोशी, रविश गड़कोटी आदि मौजूद रहे। इधर, दूरभाष पर नवनियुक्त मंडी समिति अध्यक्ष खड़ायत ने बताया कि वह देहरादून में हैं और खटीमा आ रहे हैं।
