बाराबंकी: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, चालक की हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर साई पीजी कालेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरे युवक को ट्रक रौंदता निकल गया। जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक छोड़कर ट्रक चालक फरार हो गया। …

बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर साई पीजी कालेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरे युवक को ट्रक रौंदता निकल गया। जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक छोड़कर ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेलहरा कस्बे के मोहल्ला सौरंगा-लक्ष्क्षीपुर के 22 साल के निवासी मो. सलीम, फतेहपुर बेलहरा रोड पर स्थित साई डिग्री कॉलेज में बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र था। वो सुबह बिना नंबर की बाइक से फतेहपुर में एटीएम से पैसे निकालने आया था। करीब दोपहर 12 बजे वापस लौटते समय फतेहपुर बेलहरा रोड पर साई कालेज के निकट, सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

जबरदस्त ठोकर के चलते साहिल बाइक से उछलकर सामने सड़क पर जा गिरा। जिस पर तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदती निकल गई। राहगीरों की माने साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय मौर्य घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला।

लेकिन कुछ दूरी पर जाकर ट्रक चालक ने ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी। ट्रक सीमेंट अनलोड कर वापस लौट रही थी। इस दुर्घटना में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई कलीम की तहरीर पर ड्राइवर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार