हल्द्वानी: घर से चल रही थी आईपीएल पर सट्टेबाजी, नौ गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी गिरोहबंद तरीके से घर से ही ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चला रहे थे। नैनीताल एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस को लंबे समय से लाइन नंबर 17 में जावेद के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी गिरोहबंद तरीके से घर से ही ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चला रहे थे।

नैनीताल एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस को लंबे समय से लाइन नंबर 17 में जावेद के घर के पास ऑनलाइन सट्टा लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस मौके पर छापा मारकर नौ लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में जावेद निवासी लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा, वाशिद निवासी लाइन नंबर 18 जीआईसी के पास बनभूलपुरा, मो. रवीश निवासी लाइन नंबर 18 जीआईसी के पास बनभूलपुरा, जावेद निवासी गौजाजाली, फईम अहमद निवासी लाइन नंबर 13 गफ्फारी मस्जिद के पास बनभूलपुरा, कलीम निवासी लाइन नंबर लाल मस्जिद के पास, सुलेमान निवासी लाइन नंबर 12 आचार वाली दुकान के पास बनभूलपुरा, मुर्तिवुर रहमान निवासी लाइन नंबर 13 बनभूलपुरा और नवे इम्तियाज निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर बनभूलपुरा शामिल हैं। इनके पास से 31 हजार 370 रुपए की नगदी और 8 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हजारों की नकदी समेत दो सट्टेबाज गिरफ्तार
बनभूलपुरा थाना पुलिस ने रजा गेट के पास एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी करते धर दबोचा। तलाशी सात हजार रुपए की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई। आरोपी की पहचान ऋषि कुमार निवासी गौजाजाली उत्तर थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई। दूसरी ओर रेलवे फाटक के पास से पुलिस ने एक और सटोरिए को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2550 रुपए की रकम बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. निसार निवासी इन्दिरानगर नूरी मस्जिद थाना बनभूलपुरा बताया।
