आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुआ फतेहपुर का लाल, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले के विकासखंड अमौली के खदरा ग्राम के निवासी राजेश कुमार के लेह लद्दाख में शहीद होने की मिली सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। बता दें कि राजेश कुमार भारतीय सेना में प्रयागराज में तैनात थे। विशेष ड्यूटी के लिए उन्हें लेह लद्दाख में दो माह पहले लगाया गया था, शहीद …

फतेहपुर। जिले के विकासखंड अमौली के खदरा ग्राम के निवासी राजेश कुमार के लेह लद्दाख में शहीद होने की मिली सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। बता दें कि राजेश कुमार भारतीय सेना में प्रयागराज में तैनात थे। विशेष ड्यूटी के लिए उन्हें लेह लद्दाख में दो माह पहले लगाया गया था, शहीद होने की खबर राजेश कुमार की पत्नी अंजली देवी को सेना के अधिकारियों ने दी।

इसके बाद अंजली देवी ने गांव में रह रहे अपने देवर दिनेश कुमार को फोन करके पति के शहीद होने की सूचना दी। भाई के शहीद होने की खबर की पुष्टि भाई दिनेश कुमार ने की। राजेश के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।
राजेश कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी खदरा 2003 में आर्मी में भर्ती हुए थे।

वर्तमान समय में प्रयागराज में तैनात थे। जहां पर उनकी पत्नी अंजली देवी तथा दो बच्चे राज और गौरव रहते हैं। विशेष ड्यूटी से लेह एवं लद्दाख भेजे गए थे। जहां पर वह शहीद हो गए। परिजनों ने बताया कि शहीद के छोटे भाई मनीष का 25 अक्टूबर को तिलक था जिसमें उन्हें आना था। शहीद की मां कमला देवी एवं बहन अर्चना, वंदना एवं साक्षी का रो-रोकर के बुरा हाल है। शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव में आने की कल तक संभावना है।

संबंधित समाचार