यूपी: सीएम योगी ने लिया अवध प्रांत के सांसदों-विधायकों से फीडबैक, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध क्षेत्र के सांसदों व विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने चुनाव को लेकर वार्ता की। उन्होंने सांसदों विधायकों से पूछा कि उनके क्षेत्र में किस तरह के मुद्दे प्रभावी हैं। यही नहीं उन्होंने खासकर किसान आंदोलन और मौजूदा लखीमपुर हिंसा प्रकरण को लेकर जनमत को भांपने …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध क्षेत्र के सांसदों व विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने चुनाव को लेकर वार्ता की। उन्होंने सांसदों विधायकों से पूछा कि उनके क्षेत्र में किस तरह के मुद्दे प्रभावी हैं। यही नहीं उन्होंने खासकर किसान आंदोलन और मौजूदा लखीमपुर हिंसा प्रकरण को लेकर जनमत को भांपने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर आयोजित इस बैठक में कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की समस्याएं दूर कराएं और विकास कार्यों में तेजी लाएं। सूत्रों के अनुसार नेताओं ने बताया कि किसान आंदोलन का असर अवध क्षेत्र पर बेहद कम रहेगा। इस क्षेत्र के किसान इस आंदोलन से प्रभावित नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित की जो योजनाएं हैं, उन्हें प्रमुखता से उनके बीच रखा जाना चाहिए। यह भी देखा जाना चाहिए कि उन्हें इस योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।

प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधायकों को संगठन के साथ समन्वय बनाकर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए कहा। कहा कि विधायकगण संगठन के अधिक से अधिक कार्यक्रमों में शामिल हों। अवध क्षेत्र की इस बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री अन्य क्षेत्रों के विधायकों से भी फीडबैक लेने की तैयारी में लगे हैं। इस कड़ी में वे शनिवार को ब्रज और कानपुर क्षेत्र के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में उन क्षेत्रों के अनुरूप चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

संबंधित समाचार