मुख्यमंत्री जी! तीन गुना महंगा है हेली सफर, कैसे करेगा पहाड़ का आम आदमी सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखंड से देश की नई हेली नीति की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य में हेली सेवाओं का विस्तार तो हो गया लेकिन अत्यधिक किराया होने की वजह से यह सेवा आम आदमी की पहुंच से दूर ही नजर आ रही है। क्योंकि वर्तमान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखंड से देश की नई हेली नीति की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य में हेली सेवाओं का विस्तार तो हो गया लेकिन अत्यधिक किराया होने की वजह से यह सेवा आम आदमी की पहुंच से दूर ही नजर आ रही है। क्योंकि वर्तमान में संचालित विमान से मुकाबले हेली सेवा तीन गुना महंगी है।

शनिवार दोपहर करीब 2:35 बजे गौलापार स्थित हैलीपेड पर देहरादून से यात्रियों को लेकर पहुंचा पवनहंस का हेलीकॉप्टर।

अगर विमान और हेली सेवा की तुलना करें तो वर्तमान में पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून के बीच संचालित एलायंस एयर विमान सेवा का किराया मात्र 1890 रुपये है जबकि फ्लाइट का समय 50 मिनट है। जबकि पवनहंस की हेली सेवा के लिए यात्रियों को पंतनगर से देहरादून के लिए 5967 रुपये चुकाने होंगे। जबकि फ्लाइट का समय एक घंटा 50 मिनट है। पंतनगर से दिल्ली का किराया 6527 रुपये और फ्लाइट का समय दो घंटे 10 मिनट है। पंतनगर- देहरादून और दिल्ली के बीच एयर इंडिया की इकाई एलायंस एयर की सेवा प्रतिदिन संचालित होती है।

जबकि पवनहंस हेली सेवा में देहरादून से हल्द्वानी व पंतनगर का किराया 5967, हल्द्वानी व पंतनगर से पिथौरागढ़- 4856, देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 7999 रुपये है। वहीं, पंतनगर से पिथौरागढ़ में फ्लाइट का समय 50 मिनट, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए एक घंटा 40 मिनट, पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए तीन घंटा 10 मिनट और पिथौरागढ़ से हल्द्वानी का समय एक घंटा 40 मिनट तय है।

देहरादून से हेलीकॉप्टर में सवार होकर हल्द्वानी पहुंची युवती और युवक के चेहरे की खुशी देखते ही बनी।

यहां बता दें कि एक दिन पूर्व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी  राम सिंह कठैत ने बताया था कि हेलीपैड पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को देहरादून से पवनहंस का छह सीटर हेलीकॉप्टर देहरादून से सुबह नौ बजे हल्द्वानी के लिए उड़ान भरेगा। एक घंटा 10 मिनट में हेलीकॉप्टर हल्द्वानी पहुंचेगा। हल्द्वानी से 10:50 बजे पंतनगर और फिर वहां से रवाना होकर दोपहर 12:10 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा। 12:30 बजे पिथौरागढ़ से रवाना होकर पंतनगर होते हुए 2:10 बजे हल्द्वानी पहुंचेगा। सफर करने के लिए यात्री https://www.pawanhans.co.in पर बुकिंग करा सकते हैं।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा सोमवार से शनिवार तक रोजाना संचालित होगी।

बता दें कि देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया है। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी  पवनहंस लिमिटेड का छह सीटर हेलीकॉप्टर पांच यात्रियों को लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा। करीब तीन बजे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे।

 

ये होगा उड़ान का समय

कहां से               उड़ान का समय                   कहां तक                लैंडिंग का समय

देहरादून                सुबह नौ बजे                        हल्द्वानी                      10:10 बजे

हल्द्वानी                  10:30 बजे                          पंतनगर                      10:50 बजे

पंतनगर                  11:20 बजे                         पिथौरागढ़                    12:10 बजे

पंतनगर                  1:50 बजे                           हल्द्वानी                        2:10 बजे

हल्द्वानी                   2:30 बजे                           देहरादून                      3:40 बजे

संबंधित समाचार