हल्द्वानी: जनता कैबिनेट पार्टी बनेगी उत्तराखंड के लिए सशक्त विकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने नए राजनीतिक दल जनता कैबिनेट पार्टी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जेसीपी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आएगी। शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी अध्यक्षा भावना पांडे ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने राज्य …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने नए राजनीतिक दल जनता कैबिनेट पार्टी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जेसीपी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आएगी।

शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी अध्यक्षा भावना पांडे ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने राज्य की जनता को ठगने और राज्य को लूटने का काम किया है।

राज्य गठन के 21 साल बाद भी पलायन, बेरोजगारी, महिला अपराध, प्राकृतिक  संसाधनों की लूट जैसी समस्याएं ज्वलंत हैं। उन्होंने कहा इन दोनों दलों को सबक सिखाने के लिए जनता कैबिनेट पार्टी बनाई गई है। यह पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

जल्द ही देहरादून में एक विशाल रैली की जाएगी। इस रैली में 70 उम्मीदवारों और राज्य के 13 जिलों में संगठन कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा, कांग्रेस के कई नेता उनके संपर्क में हैं और जल्द ही जेसीपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि श्रीमती पांडेय ने स्वयं चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।

संबंधित समाचार