हल्द्वानी: अब घर बैठे ऑनलाइन डीजल भी मंगाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तमिलनाडु व महाराष्ट्र की तरह अब उत्तराखंड के लोग भी घर बैठे डीजल प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेश में पहली बार हल्द्वानी से डिलीवरी सेवा शुरू होने जा रही है। शहर में नैनीताल रोड स्थित गुरुनानक सर्विस स्टेशन वितरक भारत पेट्रोलियम ने इस सेवा को शुरू कर रहा है। शनिवार को इसका आरंभ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तमिलनाडु व महाराष्ट्र की तरह अब उत्तराखंड के लोग भी घर बैठे डीजल प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेश में पहली बार हल्द्वानी से डिलीवरी सेवा शुरू होने जा रही है। शहर में नैनीताल रोड स्थित गुरुनानक सर्विस स्टेशन वितरक भारत पेट्रोलियम ने इस सेवा को शुरू कर रहा है। शनिवार को इसका आरंभ भी कर दिया गया।

पेट्रोल पंप के मालिक वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि शहर में कई कार्यालय हैं, जहां जेनरेटर, डीजल पंप, आटा चक्की व अन्य मशीनरी का प्रयोग होता है। कई बार लोग डीजल लेने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट व निजी वाहन के साथ यातायात की फजीहत सहकर पेट्रोल पंप पहुंचते हैं। डीजल लाने और ले जाने में उनका काफी समय खर्च हो जाता है। ऑफिस में ही डीजल प्राप्त करने से उन्हें काफी सुविधा रहेगी।

देश के अन्य प्रदेशों में भी इस तरह की सेवा शुरू हुई है, जिसका काफी लाभ वहां के लोगों को मिला है। शनिवार से इसे यहां भी शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन बुक करने के बाद डिलीवरी मैन बुकिंग की रसीद और आर्डर किया हुआ डीजल जरकन के माध्यम से लेकर जाएगा।

एक जरकन 20 लीटर का होता है। आर्डर भी 20 के गुणांक में लिया जाएगा। शहर में बगैर डिलीवरी शुल्क के पांच किमी के दायरे में डिलीवरी की जा सकेगी। इस दौरान राकेश जोशी, आकाश कुमार, शंकर अधिकारी आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार