खटीमा: बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी के सामने आईं 85 शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने 85 से अधिक समस्याओं/शिकायतों को जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के सामने रखा। जिलाधिकारी ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया व शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के …

खटीमा, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने 85 से अधिक समस्याओं/शिकायतों को जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के सामने रखा। जिलाधिकारी ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया व शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बहुउद्देशीय शिविर में कुन्दन सिंह ने जमीन सीलिंग, धन सिंह सामन्त ने डामरीकरण, त्रिलोक सिंह ने विद्युत कनेक्शन, महेश गंगवार ने जाति प्रमाण पत्र, विमल कुमार ने नाली सफाई, कमान सिंह ने जल निकासी, समस्त ग्रामवासी राजीव नगर सीसी निर्माण, ग्राम प्रधान नदन्ना नाली निर्माण, बिशन सिंह भण्डारी ने राज्य आन्दोलनकारियों, पेंशन व प्रमाण पत्र, भगवान सिंह ने नाली निर्माण, अर्जुन सिंह चौहान ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार, आरबी राणा ने विद्युत पोल लगवाने, मनोहर बोरा ने सड़क निर्माण, पार्वती देवी ने समूह उज्जवला योजना के सम्बन्ध में, पुरूषोत्त सिंह ने फुल्लैया में विद्यालय परिसर में अतिक्रमण के सम्बन्ध मे समस्याऐं रखीं।

बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग, गन्ना विकास विभाग, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग , पशु पालन विभाग, होम्योपैथिक विभाग, आयुष विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, दिव्यांग पुनर्वास विभाग व विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गईं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, महाप्रबन्धक चंचल बोहरा, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, तहसीलदार युसुफ अली, मंडी अध्यक्ष नन्दन सिंह, कमलेन्द्र सेमवाल, मण्डी उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल आदि रहे।

संबंधित समाचार