बाराबंकी: दरोगा का रिश्वत लेते वायरल हुआ वीडियो, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में पुलिस के एक के बाद एक रिश्वत लेने के आरोप और वसूली की शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद सख्त मूड में है। इसी क्रम में एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर जाँच के आदेश दिये है। डीसीआरबी में अहम जिम्मेदारी के पद पर …

बाराबंकी। जिले में पुलिस के एक के बाद एक रिश्वत लेने के आरोप और वसूली की शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद सख्त मूड में है। इसी क्रम में एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर जाँच के आदेश दिये है। डीसीआरबी में अहम जिम्मेदारी के पद पर तैनात दरोगा मसूद का रिश्वत लेते हुए वायरल हुए वीडियो ने पुलिस की छवि को एक बार फिर शर्मसार करने का काम कर दिया है।

इस बात की गंभीरता मद्देनजर महकमे की साख बचाने के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जांच कराये जाने की बात कहते हुए कहा है कि किसी को भी इस तरह की हरकत के लिये बख्शा नहीं जायेगा। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले देवा थाने में तैनात आरक्षी रीना व दीवान अनिल सिंह भी इसी तरह के मामले में एसपी द्वारा सस्पेंड किये जा चुके है।

संबंधित समाचार