बरेली: पत्नी को खिलाया जहर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के वीरभट्टी इलाके में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जहर देकर उसकी हत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी परिजनों संग फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे मायके वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर …

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के वीरभट्टी इलाके में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जहर देकर उसकी हत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी परिजनों संग फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे मायके वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है।

वीरभट्टी निवासी माया देवी ने अपनी बेटी पूजा (25) की शादी क्षेत्र के ही नेकपुर निवासी सुमित से करीब दो साल पहले की थी। सुमित बेरोजगार है। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने पूजा से दहेज बतौर पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पूजा से रोज मारपीट की जाती। शुक्रवार दोपहर पति ने पूजा को जहर खिला दिया।

फिर परिजनों संग फरार हो गया। घर में चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पुहंचे। उन्होंने तुरंत महिला की मां को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पूजा के भाई शिवम ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान लिया। जिसके बाद पति समेत ससुर महेंद्र, सास माला व ननद प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

प्रेम विवाह के बाद मांगा दहेज, मारपीट कर किया बेघर
प्रेमनगर के सुर्खा होली चौराहा निवासी सुजाता सागर ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले बारादरी के वैष्णव पुरम कॉलोनी निवासी संदीप चक्रवर्ती से प्रेम विवाह किया था। बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद मेरे भाई ने कार खरीदी। इस पर संदीप ने भी मायके वालों से कार की मांग करनी शुरू कर दी, क्योंकि विवाह अंर्तजातीय था, इसलिए भाई भी शादी से नाखुश था।

किसी तरह सुजाता ने कार के लिए दो लाख रुपये उधार लिए। आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने मायके पहुंचकर गाली-गलौज कर पांच लाख रुपये की मांग रख दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों से पुकारते हुए भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। दूसरी शादी करने की धमकी देकर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार