सुपर डांसर चैप्टर 4 की विजेता बनीं फ्लोरिना गोगोई…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी के हिट डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 को अपनी विनर मिल गई है। असम की रहने वाली फ्लोरिना ने सुपर डांसर 4 के विनर का खिताब अपने नाम किया। View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) फ्लोरिना को शो जीतने पर ट्रॉफी के साथ 15 लाख …

मुंबई। टीवी के हिट डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 को अपनी विनर मिल गई है। असम की रहने वाली फ्लोरिना ने सुपर डांसर 4 के विनर का खिताब अपने नाम किया।

फ्लोरिना को शो जीतने पर ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला है। वहीं, फ्लोरिना के सुपर गुरु तुषार शेट्टी को उनकी मेहनत और शानदार कोरियोग्राफी के लिए 5 लाख रुपए का इनाम मिला है।

ये रहे टॉप 3 कंटेस्टेंट्स

असम की क्यूट लिटिल गर्ल फ्लोरिना को फिनाले में सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने कड़ी टक्कर दी। वहीं, फ्लोरिना के बाद दूसरे नंबर पर पृथ्वीराज रहे, जबकि तीसरे नंबर पर पंजाब के संचित ने अपनी जगह बनाई। चौथे नंबर पर नीरजा और पांचवें नंबर पर ईशा रहीं। इसके अलावा सभी फाइनेलिस्ट्स को 1 लाख रुपए का प्राइज दिया गया है।

फ्लोरिना ने शो जीतने पर कही ये बात

सुपर डांसर 4 जीतने पर फ्लोरिना ने कहा- “मुझे नहीं पता कि क्या कहूं, मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं। मुझे नहीं लगता कि कभी मैं यह दिन भूल पाउंगी, मैं सभी को बहुत बड़ा थैंक्यू कहना चाहती हूं,

जिन्होंने मेरे लिए वोट्स किए और मुझे सपोर्ट किया। तुषार भईया को भी बहुत थैंक्यू मुझे ट्रेनिंग देने के लिए, मैंने बहुत सारे नए दोस्त बनाएं हैं, मैं उन्हें मिस करूंगी। मैं आगे भी डांसिंग करती रहूंगी और नए डांस फॉर्म्स सीखूंगी।”

संबंधित समाचार