काशीपुर: सीपीयू खराब होने से ऑफलाइन बन रहे हैं ओपीडी पर्चे
काशीपुर, अमृत विचार। कंप्यूटर में खराबी के कारण जिला अस्पताल में ओपीडी पर्चे तीन दिन से ऑफलाइन बनाए जा रहे हैं। इस दौरान मरीजों के तीमारदारों को पर्चे बनाने के लिए काफी देर काउंटर के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। काउंटर पर तैनात कर्मियों ने बताया कि सीपीयू खराब हो गया है जिसे मरम्मत …
काशीपुर, अमृत विचार। कंप्यूटर में खराबी के कारण जिला अस्पताल में ओपीडी पर्चे तीन दिन से ऑफलाइन बनाए जा रहे हैं। इस दौरान मरीजों के तीमारदारों को पर्चे बनाने के लिए काफी देर काउंटर के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है।
काउंटर पर तैनात कर्मियों ने बताया कि सीपीयू खराब हो गया है जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। ठीक होने के बाद ही ऑनलाइन पर्चा बनाना शुरू हो जाएगा। उधर, आरटीपीसीआर सैंपल लेने वाले कर्मी ने बताया कि ऑनलाइन का एक पर्चा रखा हुआ है।
जिसकी फोटो स्टेट कराने के बाद व्यक्ति को कोविड की रिपोर्ट दी जा रही है। इसके साथ ऑनलाइन पर्चा भी लगाना होता है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि ऑनलाइन पर्चे में पीछे की ओर कोविड रिपोर्ट भरने के खांचे बनाए गए हैं। ऑफलाइन पर्चे में दोबारा सभी बिंदु लिखे जा रहे हैं। सिस्टम ठीक होने पर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
