घोड़ाखाल रोड तिराहे पर कूड़ेदान लगाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। नगर के भीमताल रोड व घोड़ाखाल रोड तिराहे पर कूड़ेदान नहीं होने से स्थानीय जनता व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी गणेश ग्याल ने बताया कि पिछले कई सालों से भीमताल रोड किनारे कूड़ेदान लगाया गया था, लेकिन कुछ समय से कूड़ेदान हटा दिया गया है। …

भवाली, अमृत विचार। नगर के भीमताल रोड व घोड़ाखाल रोड तिराहे पर कूड़ेदान नहीं होने से स्थानीय जनता व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी गणेश ग्याल ने बताया कि पिछले कई सालों से भीमताल रोड किनारे कूड़ेदान लगाया गया था, लेकिन कुछ समय से कूड़ेदान हटा दिया गया है।

इसके बाद अब लोग कूड़े को खुले में फेंकने को मजबूर हैं। उन्होंने नगर पालिका से जल्द कूड़ेदान लगाने की मांग की है।

संबंधित समाचार