हल्द्वानी: मांगे नहीं मानी तो सरकार को चुनाव में देंगे जनाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी है। महिला अस्पताल में धरना जारी रहा। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशाओं को प्रदेश की धामी सरकार सम्मानजनक मानदेय देने के अपने वादे पर कायम नहीं रह पाई है। यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी है। महिला अस्पताल में धरना जारी रहा। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशाओं को प्रदेश की धामी सरकार सम्मानजनक मानदेय देने के अपने वादे पर कायम नहीं रह पाई है।

यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इसी तरह से आशा वर्करों की मांगों को अनसुना करना जारी रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रीति रावत, सरोज रावत, रीना बाला, चम्पा मंडोला, शकुंतला, मीना शर्मा, मीना शनोला, भगवती बिष्ट, भगवती बेलवाल, सलमा, राबिया, रेशमा, कमला बिष्ट, मंजू रावत, कमला आर्य आदि शामिल रहीं।

संबंधित समाचार