बाजपुर: दहेज उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। मलेरिया रोड निवासी नगमा बेगम ने दो दिन पहले कोतवाली में तहरीर सौंप सास-ससुर पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मामले में दो दिन बाद भी आरोपितों पर कार्रवाई न होने पर शनिवार को पीड़िता के भाई अपने कुछ साथियों के साथ कोतवाली पहुंच एसएसआई राहुल राठी से …

बाजपुर, अमृत विचार। मलेरिया रोड निवासी नगमा बेगम ने दो दिन पहले कोतवाली में तहरीर सौंप सास-ससुर पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मामले में दो दिन बाद भी आरोपितों पर कार्रवाई न होने पर शनिवार को पीड़िता के भाई अपने कुछ साथियों के साथ कोतवाली पहुंच एसएसआई राहुल राठी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि सात अक्टूबर को सायं करीब 4 बजे उसे जान से मारने की नियत से तलवार इत्यादि से हमलावर हो गए जिसमें उसके पति द्वारा बचाया गया। बीच-बचाव के दौरान उसके पति के हाथ में चोट भी लग गई है। आरोपी अब पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर में पीड़िता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।

संबंधित समाचार