बड़ी खबर: हल्द्वानी के आरटीआई कार्यकर्ता ने पानी की जगह धोखे से पी लिया कीटनाशक, मचा हड़कंप
हल्द्वानी, अमृत विचार। हीरानगर पुलिस चौकी में डेंगू मलेरिया की दवाई का छिड़काव करने जा रहे हल्द्वानी के समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया के साथ बड़ा हादसा हो गया। पानी की प्यास लगने पर हेमंत गौनिया धोखे से कीटनाशक पी गए। इस दौरान चौकी में हड़कंप मच गया। आननफानन में उन्होंने कुल्ला किया। आसपास …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हीरानगर पुलिस चौकी में डेंगू मलेरिया की दवाई का छिड़काव करने जा रहे हल्द्वानी के समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया के साथ बड़ा हादसा हो गया।

पानी की प्यास लगने पर हेमंत गौनिया धोखे से कीटनाशक पी गए। इस दौरान चौकी में हड़कंप मच गया। आननफानन में उन्होंने कुल्ला किया। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत बेस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
