बरेली: 20 अक्टूबर तक होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिशन यूपी की शुरूआत बनारस में रैली से कर दी है। बताया जा रहा है कि जिले की सभी विधानसभा सीटों के लिए से प्रदेश नेतृत्त्व की तरफ से …

बरेली, अमृत विचार। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिशन यूपी की शुरूआत बनारस में रैली से कर दी है। बताया जा रहा है कि जिले की सभी विधानसभा सीटों के लिए से प्रदेश नेतृत्त्व की तरफ से जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होने वाली है। पिछले दिनों प्रियंका गांधी की टीम शहर में आकर आवेदन करने वाले प्रत्याशियों का सर्वे भी कर चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 अक्टूबर तक प्रदेश भर के दावेदारों से आवेदन मांगे थे जिसकी अंतिम तिथि रविवार को समाप्त हो गई है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व यूपी विधानसभा चुनाव में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रहा है। पार्टी नेताओं ने बताया कि पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है, ताकि जनता के बीच समर्थन जुटाने का प्रर्याप्त समय मिल सके।

दावेदारों का सर्वे करने के बाद टीम ने रिपोर्ट कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सौंप दी है। कांग्रेस महासचिव जल्द ही सूची जारी करने वाली हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि प्रथम चरण में कांग्रेस 80 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने की बात कह चुकी है, इसी क्रम में जिले की कई सीटो पर सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।

किसान न्याय रैली में शामिल हुए कांग्रेसी
बनारस में हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली में जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होने के लिए गए थे। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि ऐतिहासिक रैली का संदेश पूरे प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में जाएगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, कृष्ण कांत शर्मा ,जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला महासचिव वसीम अकरम, जिला महासचिव कमर गनी ,अब्दुल बारी, राजन उपाध्याय, ताराचंद्र चौधरी, दत्त राम गंगवार, मंजूर अंसारी ,अकरम सैफी, रोआफ अहमद , फहीम खान ,रजनीश पाठक , रुकसीद , नदीम सिद्दीकी , केहरी सिंह मौर्य, सतीश सैनी मौजूद रहे। वही शहर से जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा और जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा को विश्व विख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आग्रह पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पूजा करने का मौका मिला।

संबंधित समाचार