Bigg Boss 15: शो का पहला एविक्शन, ये कंटेस्टेंट हुआ बिग बॉस के जंगल से आउट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। ‘बिग बॉस’ के इस सीजन का पहला एविक्शन 10 अक्टूबर को हो गया है। शो से साहिल श्रॉफ का सफर खत्म हो गया है। साहिल को सबसे कम वोट मिले थे। शो के इस सीजन में साहिल श्रॉफ काफी इनैक्टिव रहे हैं और स्क्रीन पर भी वह बहुत कम नजर आए हैं। हाल ही …

मुंबई। ‘बिग बॉस’ के इस सीजन का पहला एविक्शन 10 अक्टूबर को हो गया है। शो से साहिल श्रॉफ का सफर खत्म हो गया है। साहिल को सबसे कम वोट मिले थे। शो के इस सीजन में साहिल श्रॉफ काफी इनैक्टिव रहे हैं और स्क्रीन पर भी वह बहुत कम नजर आए हैं। हाल ही में राखी सावंत घर के अंदर दाखिल हुई थीं और उन्होंने भी हिंट देते हुए कहा था कि साहिल तो कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं।

साहिल के एविक्शन के बाद अब शो में बिग बॉस के जंगल में अफसाना खान अकासा सिंह, डोनल बिष्ट ,ईशान सहगल, जय भानुशाली, करण कुंद्रा, माइशा अय्यर, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, सिम्बा नागपाल, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, विधि पंड्या और विशाल कोटियन के बीच कॉम्पटीशन रहेगा। देखना होगा कि अगला एविक्शन किसका होगा।

संबंधित समाचार