हल्द्वानी: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पारिजात और चंदन का पौधा रोपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम्रपाली शिक्षण संस्थान में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय शिविर में सोमवार को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कॉलेज परिसर में चंदन और परिजात के दो पौधों को लगाए। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण और अपने घरों और उसके आसपास हरियाली बढ़ाने की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम्रपाली शिक्षण संस्थान में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय शिविर में सोमवार को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कॉलेज परिसर में चंदन और परिजात के दो पौधों को लगाए। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण और अपने घरों और उसके आसपास हरियाली बढ़ाने की बात पर जोर दिया था, पर्यावरण और जल संरक्षण संघ के आगामी कार्यक्रमों के एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल है।

पौधरोपण कार्यक्रम में आम्रपाली शिक्षण संस्थान के निदेशक चानन लाल, नरेंद ढींगरा, संजय ढींगरा और बिंदु मोंगा चावला भी शामिल थे। इसके साथ ही संघ प्रमुख ने अंतिम दिन संघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें संघ परिवार को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, प्रान्त प्रचारक युद्धवीर, विभाग प्रचारक नरेंद्र, सह प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय, व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, प्रो. एसके सिंह, डॉ. पंकज शाह, प्रशांत राजपूत, प्रशांत शर्मा, ऋत्विक दूबे आदि थे। सोमवार रात संघ प्रमुख भागवत रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

संबंधित समाचार