बाराबंकी: भाकियू के विवाह व निकाह कार्यक्रम की तैयारी पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भाकियू द्वारा आयोजित होने वाले दसवें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह की तैयारियां सोमवार को तेल पूजन कार्यक्रम के साथ शुरू हो गई। सुबह से ही दर्जनों कार्यकर्ता मंडप तैयारी में जुटे रहे। महिलाओं द्वारा सती अनुसुइया की पूजा के साथ दुर दुरैय्या की रस्म पूरी की गई।इसके साथ मंडप के नीचे ही कन्या …

बाराबंकी। भाकियू द्वारा आयोजित होने वाले दसवें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह की तैयारियां सोमवार को तेल पूजन कार्यक्रम के साथ शुरू हो गई। सुबह से ही दर्जनों कार्यकर्ता मंडप तैयारी में जुटे रहे। महिलाओं द्वारा सती अनुसुइया की पूजा के साथ दुर दुरैय्या की रस्म पूरी की गई।इसके साथ मंडप के नीचे ही कन्या भोज का आयोजन हुआ।शाम को सत्य नरायण की कथा आयोजित हुई और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ द्वारा 13 अक्टूबर दिन बुधवार को गोंडा बाराबंकी मार्ग पर स्थित नवीन मंडी स्थल पर दसवां सामूहिक विवाह व निकाह समारोह आयोजित होगा। जिसकी शुरूवात सोमवार को तेल पूजन की रस्म व कारीगरों द्वारा मेहमानों के लिये मिठाई व वेदियां बनाने के साथ शुरुवात हो गयी। सुबह से ही कार्यकर्ता मंडप बनाने की तैयारियों में जुट गए।

भाकियू नेता स्व मुकेश सिंह की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी वर्मा ने 101 महिलाओं को दुर दुरैय्या की रस्म अदा कराई। इसके साथ ही 51 बालिकाओं को कन्या भोज कराया गया। देर शाम सत्य नरायण कथा आयोजित हुई और प्रसाद का वितरण हुआ।

101 शादियों का है लक्ष्य

सामूहिक विवाह समारोह में इस बार कोरोना काल को देखते हुए 101 शादियों का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा उठाने वाले जिला संरक्षक उत्तम वर्मा ने बताया कि सोमवार तक शादियों के 80 पंजीकरण हो चुके हैं मंगलवार को भी पंजीकरण का काम चलता रहेगा।देर शाम को जांचोपरांत शादियों की फाइनल संख्या जारी की जाएगी।

कमेटियों का गठन

सामूहिक विवाह समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अलग अलग कमेटियों का गठन किया। सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम स्थल पर 200 वालंटियर तैनात किए गए हैं जो मेहमानो के खाने से लेकर अतिथियों के स्वागत व मंच देखभाल,मंडप,पार्किंग व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

 आ सकते हैं राकेश टिकैत

भाकियू के मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू’ ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों लोग भाग लेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन समारोह में आकर वर वधू को अपना आशीर्वाद दे सकते हैं। इसके अलावा जिले के डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एडीएम सन्दीप गुप्ता व सदर एसडीएम व तमाम गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

संबंधित समाचार