आर्यन खान ड्रग्स केस: प्रतीक गाबा को पूछताछ के लिए फिर बुला सकती है NCB

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आर्यन खान ड्रग्स केस में बेल एप्लिकेशन पर सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है। इसी बीच NCB प्रतीक गाबा को पूछताछ के लिए दोबारा बुला सकती है। पहले भी प्रतीक से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। NCP नेता नवाब मलिक NCB पर आरोप लगा चुके हैं कि …

मुंबई। आर्यन खान ड्रग्स केस में बेल एप्लिकेशन पर सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है। इसी बीच NCB प्रतीक गाबा को पूछताछ के लिए दोबारा बुला सकती है। पहले भी प्रतीक से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है।

NCP नेता नवाब मलिक NCB पर आरोप लगा चुके हैं कि उसने प्रतीक गाबा, आमिर फर्नीचरवाला और ऋषभ सचदेवा को क्रूज से जाने दिया, लेकिन NCB प्रतीक गाबा से 7 घंटे पूछताछ कर अपनी रिपोर्ट बना चुकी है, जिसे वह कोर्ट में पेश करेगी। गाबा समेत बाकी दो अन्य लोगों को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है।

NCB के उच्च अधिकारियों ने प्रतीक गाबा से पूछताछ में सामने आई बातों का खुलासा करने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि कोड ऑफ कंडक्ट के चलते हम ये बातें बता नहीं सकते, सारी बातें कोर्ट में रखी जाएंगी।

अधिकारियों का कहना है कि क्रूज पर रेड के दौरान जिन लोगों के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुई और न ही ड्रग्स कंज्यूम की बात सामने आई उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। हालांकि, सभी लोग एजेंसी के रडार पर हैं और किसी को भी NCB ने क्लीन चिट नहीं दी है।

इस बीच, प्रतीक गाबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं। कुछ दिन तक वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव थे, लेकिन अब इंस्टा पर न तो उनकी कोई पोस्ट दिखाई दे रही है और न ही उनका बायो। प्रतीक गाबा के बारे में कहा जा रहा है कि आर्यन खान इन्हीं के इनविटेशन पर क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे और मन्नत से आर्यन, अंकित और प्रतीक गाबा तीनों एक साथ निकले थे। प्रतीक गाबा आर्यन खान के दोस्त बताए जाते हैं।

संबंधित समाचार