हल्द्वानी: टीके के इंतजार में सुस्त हुई टीकाकरण की रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सितंबर में जहां एक ओर तीव्र टीकाकरण किया गया था वहीं दूसरी ओर अक्टूबर में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। अक्टूबर में अब तक केवल 26 हजार कोरोना टीके लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना दूसरा टीका तय समय पर ही लग सकता है इस वजह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सितंबर में जहां एक ओर तीव्र टीकाकरण किया गया था वहीं दूसरी ओर अक्टूबर में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। अक्टूबर में अब तक केवल 26 हजार कोरोना टीके लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना दूसरा टीका तय समय पर ही लग सकता है इस वजह से टीकाकरण की गति में यह गिरावट आई है।

पिछले माह एक दिन में औसतन आठ से 10 हजार तक कोरोना टीके लगाए जा रहे थे। किसी दिन अभियान के तहत टीकों की संख्या 15 हजार पार भी हो जा रही थी। माना जा रहा था कि अगर इसी रफ्तार से टीकाकरण की रफ्तार रही तो नवंबर माह तक जिले में दोहरा टीकाकरण का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा। लेकिन अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई।

पिछले 11 दिनों में कोरोना टीकाकरण में 60 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के पहला टीकाकरण का लक्ष्य करीब पूरा कर लिया गया है। जिले में छह लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज लगा दी गई है। अब विभाग का फोकस कोरोना के दूसरे टीके पर है। कोरोना टीके में कोविशील्ड वैक्सीन का ज्यादा इस्तेमाल किया गया। इस वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए 84 दिन का इंतजार करना पड़ता है। इस वजह से कोरोना टीकाकरण की गति में कमी आ गई है। हालांकि जिले में अभी तक करीब 3.15 लाख लोगों को कोरोना के दोनों टीके लगा दिए गए हैं।

इस समय विभाग का ध्यान कोरोना टीके की दूसरी डोज पर है। इसलिए समयानुसार कोरोना का दूसरा टीका लगाया जा रहा है।- डॉ. रश्मि पंत, एसीएमओ, नैनीताल

संबंधित समाचार