भारतीय महिला फुटबॉल टीम का बहरीन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, आगे चीनी ताइपे से होगा सामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनामा। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खुद से बेहतर रैंकिंग वाली चीनी ताइपे टीम का सामना करना है, जो हाल के दिनों में उसकी सबसे कठिन परीक्षा होगी। भारतीय टीम ने रविवार को अपने पिछले मुकाबले में दबदबा कायम करते हुए बहरीन को 5-0 से हराया है और …

मनामा। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खुद से बेहतर रैंकिंग वाली चीनी ताइपे टीम का सामना करना है, जो हाल के दिनों में उसकी सबसे कठिन परीक्षा होगी। भारतीय टीम ने रविवार को अपने पिछले मुकाबले में दबदबा कायम करते हुए बहरीन को 5-0 से हराया है और विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज चीनी ताइपे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

यूएई और बहरीन के खिलाफ दो जीत के साथ टीम ने नये मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी की देखरेख में अच्छी शुरुआत की है। भारतीय कोच हालांकि चीनी ताइपे की चुनौती से अवगत है जो फीफा रैंकिंग में भारत से काफी ऊपर है। मैच की पूर्व संध्या पर डेनेरबी ने कहा, ” अब तक के खेले मैचों में हमने महसूस किया है कि हमें आगे बढ़ने के लिए क्या काम करने की जरूरत है।

चीनी ताइपे के खिलाफ मैच इस दौरे पर हमारी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा होगी। लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा, ”मुझे चीनी ताइपे से आक्रामक खेल की उम्मीद है। जिसका अर्थ है कि हमारी रक्षापंक्ति पर अधिक दबाव होगा। इसका एक मतलब यह भी है कि हमारे पास उनकी रक्षापंक्ति के खिलाफ मौका बनाने का अधिक अवसर होगा। यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा।”

मौजूदा विदेशी दौरे पर बहरीन के खिलाफ शानदार नतीजा हासिल करने वाली भारतीय टीम ने यूएई को 4-1 से हराया था जबकि ट्यूनीशिया के खिलाफ उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे पर मैत्री मैचों से भारतीय टीम एएफसी एशियाई कप की तैयारी कर रही। एएफसी एशियाई कप की मेजबानी भारत जनवरी-फरवरी में करेगा।

इसे भी पढ़ें…

एडेन मार्कराम को उम्मीद: आईपीएल का अनुभव दिलाएगा टी20 विश्व कप में जीत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता