बांदा: पत्नी ने पैरों में गिरकर मांगी दया की भीख, लेकिन नहीं पसीजा दिल, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। प्रताप यादव अपनी मां के हत्यारों से मिलने थाने पहुंचा था। जहां मां की हत्यारिन पत्नी किरण ने पति के पैरों में गिरकर रो-रोकर गिड़गिड़ाते हुए क्षमा की भीख मांगती रही। लेकिन पति के दिल में अपनी मां की हत्यारिन होने पर पत्नी के प्रति नफरत ही देखने को मिली। वहीं पास खड़े अपने …

बांदा। प्रताप यादव अपनी मां के हत्यारों से मिलने थाने पहुंचा था। जहां मां की हत्यारिन पत्नी किरण ने पति के पैरों में गिरकर रो-रोकर गिड़गिड़ाते हुए क्षमा की भीख मांगती रही। लेकिन पति के दिल में अपनी मां की हत्यारिन होने पर पत्नी के प्रति नफरत ही देखने को मिली। वहीं पास खड़े अपने सगे मामा का लड़का हत्यारा राजेन्द्र यादव, प्रताप यादव से नजर भी नहीं मिला सका। प्रताप अपने मां के हत्यारों को थाने में ही जमकर खरी खोटी सुनाई।

उसने अपनी पत्नी से कहा तुम्हे जंहा जाना था वहां चली जाती, तुमने तो हमारा घर ही बर्बाद कर दिया, बचपन में पिता का साया चला गया और अब तुमने अपने अय्याशी के कारण मुझसे व मेरे छोटे भाई के सर से मां का भी सहारा छीन लिया। तुम्हें तो मैं क्या भगवान भी कभी मांफ नहीं करेगा। तुम दोनों मेरे मां के हत्यारे हो। मां के दर्दनाक हत्या के गम में प्रताप और उसका छोटा भाई सुनील बहुत ही ज्यादा दुखी दिखे।

मालूम हो कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम माटा में बीते दिनों प्रेम प्रसंग के चलते बहू किरण यादव ने अपने प्रेमी राजेन्द्र यादव के साथ मिलकर सास भोला ( 56) की ईंटो से मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसी दिन इन दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी चंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को जेल भिजवाने के लिये पूरी कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर जेल भिजवा दिया गया है। और किरण की बेटी सेजल(3) व डेढ़ वर्षीय बेटा प्रिंस को उसके पिता प्रताप की सुपुर्दगी में दे दिए गये हैं।

संबंधित समाचार