हल्द्वानी: रैली निकालकर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव का हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शिवसेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार के शहर में पहुंचने पर शिव सैनिकों ने रैली निकाल कर उनका स्वागत किया। विभिन्न क्षेत्रों में उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान दल के कार्यकताओं ने मिठाई भी बांटी। शहर के मीरा मार्ग में शिवसैनिकों और व्यापायों ने गौरव कुमार को माला …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शिवसेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार के शहर में पहुंचने पर शिव सैनिकों ने रैली निकाल कर उनका स्वागत किया। विभिन्न क्षेत्रों में उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान दल के कार्यकताओं ने मिठाई भी बांटी।

शहर के मीरा मार्ग में शिवसैनिकों और व्यापायों ने गौरव कुमार को माला पहनाई। उसके बाद वाहन रैली निकालकर कालाढूंगी रोड पर पहुंचे। यहां रेस्टोरेंट व्यापारी विशाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। उसके बाद शिव सैनिक ऊंचापुल ब्लॉक स्थित रामलीला में पहुंचे।

यहां रामलीला कमेटी के संस्थापक शिवसेना विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी, अध्यक्ष छवि कुमार जोशी, प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने राज्य प्रमुख गौरव को भगवा शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान देहरादून अध्यक्ष अमित करणवाल, उपाध्यक्ष शिवम गोयल, नैनीताल जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, सरजू प्रसाद पांडे, नंदकिशोर लाल जायसवाल, दिनेश अग्रवाल दीपू, प्रमोद आर्य, पूरन सागर, सुनील गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुशील गुप्ता, मुकेश बिष्ट, दीपक राजपूत, मनोज नैनवाल, पुरुषोत्तम सिंह बिट्टू, पवन नागर, विकास गुप्ता, सूरज लांबा, महेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

संबंधित समाचार