हल्द्वानी: एसटीएच में बाल कोविड-19 प्रबंधन पर कार्यशाला शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में बच्चों में कोविड-19 प्रबंधन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ डॉ. अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज व डॉ. उर्मिला पलड़िया विभागाध्यक्ष एनेस्थिीसिया विभाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ. उर्मिला पलड़िया ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य …
हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में बच्चों में कोविड-19 प्रबंधन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ डॉ. अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज व डॉ. उर्मिला पलड़िया विभागाध्यक्ष एनेस्थिीसिया विभाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
डॉ. उर्मिला पलड़िया ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कोविड-19 प्रबंधन विषय की जानकारी देना व प्रशिक्षण देना है। चिकित्सकों एवं नर्सिग अधिकारियों को तीन-तीन के समूह में प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले चरण में नर्सिग अधिकारियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है।
चिकित्सकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण में 18-21 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में बच्चों को टीकाकरण व कोविड से उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. वीएन सत्यवली, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. विनीता रावत, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. रितु रखोलिया, जीबी मौल, टी मैथ्यू, रूपाली वर्मा, मेडिकल विद्यार्थी मौजूद थे।
