हल्द्वानी: लखीमपुर बवाल में मारे गए किसानों की याद में रखा मौन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में बवाल के बाद चार किसानों की मौत हो गई थी। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान महासभा, किसान यूनियन व अन्य संगठनों ने संयुक्त रूप से किसानों को श्रद्धांजलि दी। नैनीताल रोड स्थित बुद्ध पार्क में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर किसानों को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में बवाल के बाद चार किसानों की मौत हो गई थी। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान महासभा, किसान यूनियन व अन्य संगठनों ने संयुक्त रूप से किसानों को श्रद्धांजलि दी। नैनीताल रोड स्थित बुद्ध पार्क में मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक किसान आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक बहादुर सिंह जंगी ने बताया कि लंबे समय से किसान काले कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार तानाशाही पर उतारू है। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक बहादुर सिंह जंगी, किसान यूनियन चढूनी के जोगेंदर सिंह पंवार, भाकपा माले के प्रदेश सचिव राजा बहुगुणा, क्रालोस के अध्यक्ष पीपी आर्य, किसान नेता रेवराज सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, माया सिंह, बलबीर सिंह, ललित मटियाली, प्रकाश फुलोरिया, रजनी, मोहन मटियाली, टीआर पाण्डेय, नीता, धीरज कुमार, उमेश, नैन सिंह कोरंगा, डॉ. कैलाश पाण्डेय आदि रहे।

