हल्द्वानी: पुलिस वाला बनकर बोला, 10 हजार डाल दो एकाउंट में… ऐसे खुला राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद बेटे के इलाज के नाम पर एक जालसाज ने पुलिस वाला बनकर महिला को ठगने की कोशिश की। हालांकि उसकी यह चाल कामयाब नहीं हुई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गौलापार सुल्ताननगरी पूर्वी खेड़ा निवासी कमला लटवाल पत्नी गोपाल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद बेटे के इलाज के नाम पर एक जालसाज ने पुलिस वाला बनकर महिला को ठगने की कोशिश की। हालांकि उसकी यह चाल कामयाब नहीं हुई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गौलापार सुल्ताननगरी पूर्वी खेड़ा निवासी कमला लटवाल पत्नी गोपाल सिंह लटवाल के दो बेटे हैं और दोनों हल्द्वानी कारागार में बंद हैं।

कमला की मानें तो बीती 26 सितंबर के उनके पास एक फोन आया है और कहा कि वह पुलिस वाला बोल रहा है। आपके दोनों बच्चे जेल में बंद हैं, जिसमें से दीपक के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और सिर में टांके लगे हैं। कहा, मैंने उसका इलाज मुखानी स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में कराया है और इसमें 10 हजार रुपए खर्च हो गए हैं। अभी कुछ और दवाइयां लेनी है। उसने कमला को एकाउंट नंबर दिया और कहा कि वह इस पर पैसे गूगल पे कर दे। जिसके बाद महिला सीधे हल्द्वानी जेल पहुंची और देखा कि उसके दोनों बेटे सकुशल हैं, जिसके बाद महिला ने जेल से ही आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने कहा कि वह आठ बजे जेल के बाहर मिलेगा। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार