बरेली: मौलाना ने छात्र के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोचिंग पढ़ने गए 9 साल के बच्चे को शिक्षक मौलाना ने हवस का शिकार बना लिया। बच्चे ने सारी बात मां को बताने की कहीं तो आरोपी ने उसे धमकी दी। लेकिन जब वह घर पहुंचा तो मां ने उसे खून से लथपथ देखा तो सारी बात उनकी समझ में आ गई। …

बरेली, अमृत विचार। कोचिंग पढ़ने गए 9 साल के बच्चे को शिक्षक मौलाना ने हवस का शिकार बना लिया। बच्चे ने सारी बात मां को बताने की कहीं तो आरोपी ने उसे धमकी दी। लेकिन जब वह घर पहुंचा तो मां ने उसे खून से लथपथ देखा तो सारी बात उनकी समझ में आ गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

बारादरी का रहने वाला 9 साल का बच्चा एक धार्मिक स्थल में पढ़ता है। वह मौलाना मोहम्मद गुल हसन के घर पर जाकर कोचिंग भी पढ़ने लगा। रोज की तरह वह सोमवार की दोपहर कोचिंग पढ़ने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गुल हसन ने बच्चे के कपड़े उतरवाए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे ने यह बात घर पर बताने की बात कही तो आरोपी मौलाना ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। मां ने उसे खून से सना देखा तो उससे सारी बात पूछी। इसपर बच्चे ने सारी बात बता दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत बारादरी पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने मौलाना को जेल भेज दिया।

घर नहीं धार्मिक स्थल में हुआ था गलत काम
पुलिस जांच में पता चला है कि बच्चे के साथ गलत काम घर में नहीं हुआ था। बल्कि एक धार्मिक स्थल में हुआ था लेकिन समाज में यह संदेश गलत जाता इसलिए परिवार ने जगह को बदल दिया।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है।
-नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी

संबंधित समाचार