Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल ने रोते हुए खुद को मारे कई थप्पड़, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस में आए दिन किसी न किसी के बीच झगड़े होते रहते हैं। जब से शो शुरू हुआ है तब से  जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच  गर्मा-गर्मी बनी रहती है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स जय भानुशाली को  बातें सुना रहे हैं और …

मुंबई। बिग बॉस में आए दिन किसी न किसी के बीच झगड़े होते रहते हैं। जब से शो शुरू हुआ है तब से  जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच  गर्मा-गर्मी बनी रहती है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स जय भानुशाली को  बातें सुना रहे हैं और प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में खड़े हैं।

आपको बता दें, सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ बिग बॉस के जंगस के करन कुंद्रा, शमिता शेट्टी और कई घर वालों ने जय भानुशाली को फचकार लगाई।

दरअसल प्रतीक और जय के बीच हुई लड़ाई में जय भानुशाली ने प्रतीक की मां को गाली दे दी थी। जिसके बाद प्रतीक रो पड़े। प्रतीक ने खुद को कई थप्पड़ भी मारे। जिसके बाद घरवालों ने उनको संभाला। प्रतीक ने यह तक कहा कि  कॉन्ट्रैक्ट में  कहीं नहीं लिखा है कि वह अपनी मां की बेइज्जती कराएं। उन्होंने कहा कि अगर जय ने उनकी मां को गाली देना बंद नहीं किया तो वह शो छोड़कर जाने को तैयार हैं।

जब घरवालों ने जय से बात की और उनको समझाया तो एक्टर ने कहा कि जिस तरह से प्रतीक उनके साथ बर्ताव करता है, वह उसके साथ इसी तरह पेश आएंगे। इसके साथ ही वो यह भी कहते हैं कि उन्हें मालूम है कि वो सही हैं।

संबंधित समाचार