हल्द्वानी: नारों की तख्ती लेकर जमकर की नारेबाजी, डिवाइडर पर बैठे पर्यावरण मित्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला कर्मचारियों संग नगर निगम के पर्यावरण मित्र आंदोलन के छठे दिन भी डिवाइडर पर बैठे। उन्होंने निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की बहाली नहीं होती है तो आंदोलन और उग्र होगा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला कर्मचारियों संग नगर निगम के पर्यावरण मित्र आंदोलन के छठे दिन भी डिवाइडर पर बैठे। उन्होंने निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की बहाली नहीं होती है तो आंदोलन और उग्र होगा।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। नारों से लिखी तख्ती लेकर निगम कार्यालय के सामने हाइवे पर बने डिवाइडर पर बैठे। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि लगातार अधिकारी उनकी मांगों की उपेक्षा कर रहे हैं।

इससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस रवैये के खिलाफ नगर निगम के बाहर धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को जगाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान जय प्रकाश, रामू भारती, संजीव, राजेश, विजय पाल, अनिल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, मुकेश, विशाल, बांके लाल, आशीष, विश्वास, रोहित, चमन, सिद्धार्थ, चंदन, मंजू, कृष्णा, अनिता, रोहित, शिवम मौजूद रहे।

संबंधित समाचार