बरेली: धान खरीद में मंडल की प्रतिष्ठता बनाए रखें- मंडलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कमिश्नरी सभागार में धान खरीद की मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने मंडल के समस्त अधिकारियों को खरीदे गए धान का शत-प्रतिशत और शीघ्र भुगतान का निर्देश दिया। कमिश्नर ने कहा खरीद पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। धान खरीद के मामले में बरेली मंडल का प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान …

बरेली, अमृत विचार। कमिश्नरी सभागार में धान खरीद की मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने मंडल के समस्त अधिकारियों को खरीदे गए धान का शत-प्रतिशत और शीघ्र भुगतान का निर्देश दिया। कमिश्नर ने कहा खरीद पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। धान खरीद के मामले में बरेली मंडल का प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसकी प्रतिष्ठा बनाए रखने को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

मंडलायुक्त ने कहा कि धान खरीद केंद्रों की कार्यप्रणाली से किसानों का संतुष्ट होना आवश्यक है। इसलिए किसी किसान को शिकायत करने का मौका न मिले। उन्होंने पंजीकृत किसानों के सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आरएफसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मंडल में 1103900 मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 477 क्रय केंद्रों की स्थापना की जा रही है।

केंद्रों पर 1401 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 430 नमी मापक यंत्र, 783 छलने, 689 विनोइंग फैन और 119 डस्टर की व्यवस्था की गई है। धान खरीद में बिचौलिये के शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में अपर आयुक्त अरुण कुमार, मंडल के सभी जनपदों के अपर ज़िलाधिकारी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रीहे।

संबंधित समाचार