हल्द्वानी: सड़क पर उतरी पुलिस, मुखानी चौराहे से पीलीकोठी तक हटाया अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुगम यातायात को धरातल पर उतारने के लिए बुधवार को एक बार फिर पुलिस सड़क पर उतरी। सड़क पर काबिज कुछ लोगों को पुलिस ने समझाया, लेकिन जो नहीं मानें उन पर जुर्माना लगाया। यातायात पुलिस ने सीपीयू और मुखानी पुलिस के साथ मिलकर मुखानी चौराहे से अभियान की शुरुआत की। यहां …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुगम यातायात को धरातल पर उतारने के लिए बुधवार को एक बार फिर पुलिस सड़क पर उतरी। सड़क पर काबिज कुछ लोगों को पुलिस ने समझाया, लेकिन जो नहीं मानें उन पर जुर्माना लगाया।

यातायात पुलिस ने सीपीयू और मुखानी पुलिस के साथ मिलकर मुखानी चौराहे से अभियान की शुरुआत की। यहां पीलीकोठी की ओर बढ़ते ही मुखानी चौराहे के पास पुलिस ने सबसे पहले लोहे के दुकानदार को समझाया। जिसका काफी सामान सड़क पर पड़ा हुआ था। हिदायत दी कि दोबारा सड़क पर सामान नहीं रखा जाएगा।

टीम की निशाने पर खासतौर पर वो फड़ और ठेली वाले थे जिन्होंने सड़क पर ही अपनी दुकान सजा रखी थी। टीआई राकेश मेहरा ने बताया कि ऐसे फड़ और ठेली वालों को समझाया गया और तमाम लोग मान भी गए, लेकिन जो नहीं मानें उनका पुलिस ने मौके पर ही चालान किया। इस दौरान कुल आठ चालान किए गए। जबकि सड़क पर खड़ी दो बाइक के भी चालान किए गए। जिन लोगों ने सड़क पर ही पार्किंग बना रखी थी, उन्हें हिदायत दी गई कि किसी भी सूरत सड़क पर वाहन खड़े नहीं होंगे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात, प्रभारी सीपीयू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संबंधित समाचार