हल्द्वानी: नगर निगम में धूल फांक रहे कूड़ा वाहनों को जल्द मिल सकते हैं चालक…
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम परिसर और एजेंसी में धूल फांक रहे कूड़ा वाहनों को जल्द काम पर लगाया जा सकता है। इसके लिए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। शहर के 27 नए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम परिसर और एजेंसी में धूल फांक रहे कूड़ा वाहनों को जल्द काम पर लगाया जा सकता है। इसके लिए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
शहर के 27 नए वार्डों में कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। इन वार्डों का कचरा ट्रंचिंग ग्राउंड तक लाने के लिए वाहनों की समस्या पिछले तीन महीने पहले ही पूरी कर ली गई थी। लेकिन चालक और परिचालक सहित अन्य स्टाफ न होने से इन्हें अब तक शुरू नहीं किया गया। इससे गांव से शहर में आए वार्डों में गंदगी का अंबार लगा रहता है।
